चकरभाठा पुलिस ने अभियान चलाकर पांच कबाडिय़ों को किया गिरफ्तार

 

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने अभियान चलाकर पांच कबाड़ दुकान संचालकों को गिरफ्तार किया है।सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की गलत गतिविधियों, अपराध की जानकारी थाना चकरभाठा व डॉयल 112 को देकर सहयोग प्रदान करें। कबाड़ संचालक बादशाह खान (55) निवासी चुचुहियापारा थाना सिरगिट्टी, शेख सलीम (34) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी, विनोद नेताम (35) निवासी अचानकपुर थाना चकरभाठा, हरिकेश चौहान (32) यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी, देवेश सिंह जोगी (32) निवासी अचानकपुर थाना चकरभाठा पर कार्रवाई की गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *