दो समुदायों ने की पत्थरबाजी, 11 आरोपी गिरफ्तार

 

 

एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने दिए निर्देश

बिलासपुर। रक्षा बंधन की रात दो युवकों के बीच मामूली विवाद पर दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई थी। जिससे शहर का माहौल बिगडऩे जैसी हालत उत्पन्न हो गई। इस मामले में एसएसपी रेजनेश सिंह ने सोमवार को 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मध्यनगरी चौक के पास एक बिरयानी सेंटर के सामने धार्मिक कमेंट्स करने पर कुछ लडक़ों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे विवाद बढ़ते गया और कथित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ ज़ूट गई। दूसरे पक्ष की भीड़ भी एकत्रित हो गई।इसके बाद अचानक पथराव शुरू हो गया। बीच बचाव करने आए तारबाहर टीआई समेत 11 पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस टीम उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है। एक-एक करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आरोपी मौला बक्स उर्फ जूब्बू (37) निवासी खपरगंज सिटी कोतवाली, शेख अजरूद्धीन उर्फ अज्जू (25) निवासी तैबा चौक तालापारा सिटी कोतवाली, मोहम्मद जाहिद खान (45) निवासी खपरगंज सिटी कोतवाली, सफीक अहमद उर्फ राजा खान (31) निवासी खपरगंज सिटी कोतवाली, शकीर उर्फ सोनू (24) निवासी जूनी लाईन संतोष भवन के पास, मोहम्मद लाईक (37) निवासी खपरगंज सिटी कोतवाली, रेहान अली उर्फ ईरानी (19) निवासी जबड़ापारा सरकंड़ा, मो. जुनैद (21) निवासी खपरगंज मेन चौक कोतवाली, राजू यादव उर्फ नान (30) निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड सिरगिट्टी, राकेश यादव उर्फ रिंकु (24) निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड सिरगिट्टी, छत्रपाल साहू (25) निवासी साईंस कालेज के सामने डबरीपारा सरकंडा को गिरफ्तार किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *