सीएम साय व केंद्रीय मंत्री तोखन के हाथों बिंदू हुई नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजन किया गया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के हाथों बिलासपुर की बिंदु सिंह कछवाहा को महिला सशक्तिकरण नेतृत्व नवाचार और समाजहित में उनके उत्कृष्ट व प्रेरणादायक कार्यों के लिए नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और उनके सशक्त भविष्य के क्षेत्र में बिंदु सिंह कछवाहा द्वारा दिए गए निरंतर योगदान की एक महत्वपूर्ण स्वीकृति है। इस अवसर पर बिंदु सिंह कछवाहा ने इसे केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक मजबूती से निभाने का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि एक सम्मान तब सार्थक होता है, जब वह अहंकार नहीं बल्कि उत्तरदायित्व बढ़ाए, रुकने का कारण नहीं, बल्कि आगे बढऩे का संकल्प बने। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कि यह सम्मान उनके सफर का विराम नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। महिलाओं के अधिकारों और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कदम अब और भी मजबूती के साथ बदलाव की ओर बढ़ेंगे। एक सशक्त महिला केवल अपना जीवन नहीं संवारती, वह अपने साथ पूरे समाज की सोच को नई दिशा देती है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *