विश्व ड्राइवर दिवस पर ड्राइवर भाइयों का किया गया सम्मान

ड्राइवरों की मेहनत और योगदान को किया गया नमन, सम्मान के साथ उठी अधिकारों की आवाज

बिलासपुर। विश्व ड्राइवर दिवस के अवसर पर ड्राइवर भाइयों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ड्राइवर भाई एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर ड्राइवरों की मेहनत, समर्पण, संघर्ष एवं समाज और देश की अर्थव्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सिंह राजपूत, वरिष्ठ सदस्य, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, राष्ट्रीय सचिव निषाद पार्टी एवं प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ रहे।  अध्यक्षीय संबोधन में  राम सागर निषाद  ने कहा कि ड्राइवर भाई हमारे समाज और देश की परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

श्री राजपूत जी ने सभी ड्राइवर भाइयों को विश्व ड्राइवर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित ड्राइवर भाइयों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित विषयों को मंच के सामने रखा। इस दौरान उनके हितों एवं अधिकारों के लिए आगे भी आवाज उठाने और हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

सरपंच दाऊ राम निषाद, जनपद सदस्य लाल कुमार धीवर,  तुलसी निषाद,   हेमंत टंडन एवं श्री मुकेश निषाद* सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

राजकुमार निषाद, डोला राम भार्गव, नकुल कौशिक, इंद्रसेन, ईश्वर प्रसाद गोस्वामी, कनक राम साहू, धनेश्वर पोर्ते, दिनेश साहू, नागेश बाबा, शेखर यादव (पूर्व सचिव), संतोष यादव (उपाध्यक्ष) एवं संदीप* पुरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *