फर्जी हस्ताक्षर कर ग्रामीण के खाते से ढ़ाई लाख पार, आरोपी युवक को गिरफ्तार

 

 

बिलासपुर.  बेटी की शादी के लिए बैंक से लोन लेने पहुंचे ग्रामीण के खाते से ठग ने 2 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी किया है। आरोपी युवक ने पीडि़त के परिचित होने का फायदा उठाकर मदद का झांसा दिया और उसकी पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए। इसके बाद फर्जी हस्ताक्षर कर उसके बैंक खाते से राशि निकाली ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा ने बताया कि आंकडीह गांव के रहने वाले भुनेश्वर दास (44) की पहचान मस्तूरी तहसील कार्यालय में सरगंवा गांव के रूपचंद मनहर (47) से हुई थी। भुनेश्वर को अपनी बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी। रूपचंद ने भुनेश्वर को बैंक से लोन दिलाने में मदद करने की बात कही। वह उसे एक्सिस बैंक की जयरामनगर शाखा ले गया। जमीन के दस्तावेजों के आधार पर भुनेश्वर के नाम पर 4.50 लाख रुपए का लोन मंजूर हुआ। 20 मार्च 2025 को रूपचंद ने बैंक में जांच के बहाने भुनेश्वर की पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए। रूपचंद ने चेक पर भुनेश्वर के फर्जी हस्ताक्षर किए और खाते से 2.50 लाख रुपए निकाल लिए।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *