देश का अर्थव्यवस्था के बाद लोकतंत्र को नष्ट करने पर आमादा भाजपा


रायपुर. विधायक मनोज चौधरी से मिलने गये परिजनों के साथ बदसलूकी की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा द्वारा जबरिया बंधक बनाये गये विधायक बेटे को लेने गये मंत्री जीतू पटवारी के साथ पिता पर हमला कर मारपीट और उनको गिरफ्तार करने से भाजपा का अलोकतांत्रिक चरित्र फिर से उजागर हुआ। भाजपा यह कैसा लोकतंत्र चला रही है जिसमें पिता का बेटे से मिलने की इच्छा रखना अपराध बन गया? देश का अर्थव्यवस्था के बाद भाजपा लोकतंत्र को नष्ट करने पर आमादा है। छात्र राजनीति के छात्रसंघ अध्यक्षों से भी बुरा हाल निर्वाचित सांसदों और विधायकों का हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा का सत्ता लोलूप चरित्र से स्पष्ट हो गया है। भाजपा द्वारा की जा रही खरीद फरोख्त मतदाताओं के जनादेश का अपमान है। खरीद फरोख्त के बाद बैंगलोर में भाजपाईयो ने विधायक के पिता और कांग्रेस सरकार के दो मंत्रियों पर हमला और गुंडागर्दी की है। मध्यप्रदेश सरकार के दो मंत्रियों पर पहले भाजपाईयों के हमले से और हमले के बाद मंत्रियों की ही गिरफ्तारी से भाजपा की अधिनायकवादी मनोवृत्तियां उजागर हो गयी है। भाजपा ने पवित्र लोकतंत्र को व्यापार और गुंडाराज में बदल दिया है। भाजपा की सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया ही, अब लोकतंत्र की भी हत्या करने पर तुली है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!