हॉकी इंडिया ने भेजा निर्देश, अब व्हाट्सप्प के माध्यम से खिलाडी सीखेंगे खेल की बारीकियां


बिलासपुर. हॉकी इंडिया ने लॉक डाउन के दौरान सभी राज्यों के लिए निर्देश जारी किया है। निर्देश में कोरोना वायरस के संक्रमण खेल गतिविधियों के बंद होने हताश न होने की बात कहते हुए घर में रहकर हॉकी से जुडी तकनीकी जानकारी देने वाट्सएप ग्रुप बना कर अंपायर रूल रैगुलेशन की जानकारी व हॉकी डेवलोपमेन्ट से जुडे तकनीकी जानकारी देने को कहा है। हॉकी इंडिया से निर्देश आने के बाद से ही छत्तीसगढ़ हॉकी संघ ने तैयारी शुरू कर दी है। 20 अप्रैल से 1 सप्ताह तक ग्रुप का संचालन किया जाएगा। वाट्सएप ग्रुप में छत्तीसगढ़ हॉकी के रजिस्टर्ड अंपायर व तकनिकी अधिकारी व ऐसे लोगो जो अंपायरिंग व तकनीकी अधिकारी के रूप में अपना कैरियर बनाना चाहते को जोड़ा जाएगा। ग्रुप 71 सदस्यों को 2 वाट्सअप ग्रुप बनाकर जोड़ा गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!