श्रद्धालुओं के लिए अगले सप्ताह से खुलेंगे सबरीमाला और तिरुमला मंदिर के द्वार

तिरुपति/ तिरुवनंतपुरम. भारत के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल केरल के भगवान अयप्पा मंदिर और आंध्र प्रदेश के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के द्वार केंद्र के दिशा-निर्देशानुसार अगले सप्ताह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. हालांकि, इस दौरान कुछ प्रतिबंध लागू रहेंगे. बुजुर्गों और बच्चों को इनमें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सीमा तय की जाएगी.
तिरुपति में भगवान बालाजी मंदिर की प्रशासनिक इकाई टीटीडी ने बताया कि मंदिर 80 दिन के अंतराल के बाद 11 जून को श्रद्धालुओं के लिए द्वार खोलेगा. रोजाना केवल 6,000 श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति होगी. इस दौरान छह फुट की दूरी का पालन किया जाएगा और मास्क पहनना अनिवार्य होगा. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि सबरीमाला मंदिर नौ जून से खोला जाएगा. कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए दोनों मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था.
Related Posts
Corona के इलाज में गेम चेंजर साबित हो सकती है DRDO की 2-DG दवा, अगले हफ्ते आएंगे 10 हजार डोज
Google ने App Devlopers को दी बड़ी राहत, Play Store Fees किया कम

