जिले में आज 21 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, मस्तूरी ब्लॉक से 13 बिलासपुर शहर से 8
बिलासपुर. मंगलवार को जिले से 21 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमे सबसे अधिक पॉजिटिव मरीजों में मस्तूरी ब्लॉक से मिले है, जहां से 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी तरह शहरी इलाकों से 8 संक्रमित पाए गए है। जिनमें 14 पुरुष और 7 महिला शामिल है। इन मरीजों में 62 साल से लेकर 13 साल के बच्चे से शामिल है। ये सभी पूर्व में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आकर ही संक्रमित हुए है। इन मरीजों में पुलिस परिवार के 22 और 24 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेलकर्मी का 13 वर्षीय पुत्र संक्रमित पाया गया है। जो पूर्व में अपने संक्रमित पिता के संपर्क में थे। इसके अलावा मंगला क्षेत्र में रहने वाले एमपी बुढ़ार से लौटे एक ही परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव पाए गए है। जिसमे 42 वर्षीय माँ और 15 वर्षीय पुत्र शामिल है। जानकारी के मुताबिक उक्त परिवार का मुखिया पहली ही संक्रमित हो चुके है। इसी तरह राजेन्द्र नगर निवासी 27 वर्षीय युवक और व्यापार विहार के 47 वर्ष के व्यक्ति सहित उसलापुर, साईं नगर निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम दर्राभाठा से 6, पांधी से 3 और जंजी से 2, कौड़िया से 1, सहित धनगंवा से एक पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई है। इस बीच राहत की बात यह है कि मंगलवार को जिले के 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 638 पहुँच गई है। जिसमे से 185 एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज अलग अलग कोविड हॉस्पिटलों में चल रहा है।