August 30, 2020
प्रदेश सरकार को जगाने अभाविप ने बजाया घंटी
बिलासपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर शहर के गांधी चौक में घंटी, थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया l पिछले 8 महीने से लंबित 14580 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग को लेकर छात्रो ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल घंटनाद प्रदर्शन किया। अभाविप महानगर मंत्री आयुष तिवारी ने कहा शिक्षक भर्ती के विषय मे सरकार के सुस्त रवैये और सोती हुई प्रदेश सरकार को जगाने के लिए शंख और घँटि बजाया गया है और सरकार को नींद से जगाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तस्वीर के सामने घंटी बजाई गयी। प्रांत प्रदेश सहमंत्री मोरध्वज पैकरा ने कहा की सरकार सब देख जरूर रही पर सुनना नहीं चाह रही, प्रदेश के युवाओ की आवाज़ को अनसुना कर रही हैं। सरकार को नींद से जगाने के लिए अभाविप सांकेतिक प्रदर्शन किया है। विज्ञापन के 17 माह और सत्यापन के 8 महीने बाद भी भर्ती ना होना प्रदेश के लचर व्यवस्था को दर्शन करवाता है। अभी समय है सरकार जाग जाए, नींद से उठ कर भर्ती करे अन्यथा छात्र शक्ति उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी। इस घंटनाद प्रदर्शन में प्रांत प्रदेश सहमंत्री मोरध्वज पैकरा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रृजन पांडेय, प्रकाश श्रीवास, शिवा पांडेय प्रेम मानिकपुरी, श्रेयस अवस्थी, अमन कुमार,हर्ष सौदर्शन अनुराग यादव शुभम शिंदे कार्यकर्ता उपस्थित थे।