नवनियुक्त 11 एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक डॉ.रश्मि आशीष सिंह व बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय रहे मौजूद
बिलासपुर। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा चुने गए मनोनीत बिलासपुर नगर निगम के 11 एल्डरमेन आज अपनी पद एवं गोपनीयनता के शपथ लिये। कांग्रेसजनों के बीच निर्वाचित पार्षदों ने प्रार्थना सभा कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। मरवाही विधानसभा उपचुनाव के कारण उक्त शपथ समरोह के तिथि में बदलाव करते हुए 16 अक्टूबर की बजाए 15 अक्टूबर को किया गया। शपथ समारोह से पूर्व चुने गए एल्डरमैनों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेसी आपस में ही खींचतान कर रहे थे।
बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय के समर्थक 6 लोगों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। एन वक्त में कांग्रेस आला कमान ने मरवाही उपचुनाव की तारीख तय होने के बाद नव नियुक्त पार्षदों के शपथ समारोह पर मुहर लगा दी। सभी निर्वाचित पार्षदों ने मिलजुल कर काम करने और आपसी मनमुटाव को खत्म कर काम करने के सुझाव दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि शपथ समरोह के दौरान कांग्रेस का एक खेमा आयोजन से अलग-थलग दिखा, जिसकी चर्चा जोर शोर से हो रही है।
बहरहाल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री डॉ शिव डेहरिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुसंशा पर सभी एल्डरमैन की नियुक्ति किया गया है और सभी एल्डरमैन शासन और निगम की योजनाओं का लाभ और बिलासपुर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शपथ ग्रहण में संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक डॉ.रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, कलेक्टर डॉ.बी.सारांश मित्तर, निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, जफर अली, विजय पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, अपूर्व तिवारी, विवेक बाजपेयी, जयश्री शुक्ला, बसंत शर्मा, अर्जुन तिवारी, पंकज सिंह, पप्पू बाजपेई, विनय शुक्ला और पार्षद रविन्द्र सिंह, जुगल गोयल, लाला यादव, विष्णु यादव, सुश्री शहजादी कुरेशी, रामा बघेल, भरत कश्यप, सुश्री रिंकी शुक्ला सहित इस्लाम खान, सरिता, अर्जुन सिंह, शंकर कश्यप, मनीराम साहू, सुश्री नंदनी सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।