वीडियो : रूद्रातिरूद्र महायज्ञ में महापौर सपत्निक हुए शामिल दी आहुति


बिलासपुर. व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी परिसर में शुक्रवार से रूद्रातिरूद्र महायज्ञ की शुरूवात हुई महापौर रामशरण यावद व उनकी पत्नी विनीता यादव  यज्ञ में शामिल हुए। महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज की आशीर्वाद लेने के साथ ही यज्ञ में आहुतिया दी। साथ ही लोक कल्याण देश, प्रदेश व जिलावासियों की सुख संवृद्धि के साथ बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के सानिध्य में आयोजित रूद्रातिरूद्र महायज्ञ, विराट संत सम्मेलन हो रहा है। छत्तीसगढ़ की न्यायाधानी बिलासपुर में प्रथम बार सनातन धर्म की रक्षा एवं विश्व-कल्याणार्थ,कोरोना वायरस से संक्रमित वैश्विक महामारी के निवारण हेतु श्री देवी सम्पद् मंडल द्बारा दिव्य सनातन संस्कार का आध्यात्मिक आयोजन आज से शुरु हो गया है। जो 11 दिसंबर तक चलेगा। आज यज्ञ में आहुति डाल विश्व कल्याण की कामना महापौर रामशरण यादव ने किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!