प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खनिज निगम के चेयरमेन गिरीश देवांगन एकदीवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचेंगे


बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं खनिज निगम के चेयरमेन गिरीश देवांगन 09 जनवरी को दोपहर 12 बजे निवास खरोरा से बिलासपुर की ओर रवाना होंगे। बिलासपुर पहुंचकर दोपहर 1ः30 बजे कांग्रेस भवन बिलासपुर में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के पद भार ग्रहण व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार ‘एक पैली एक काठा धान और एक रूपये का संग्रहण’ कार्यक्रम का शुभ आरंम्भ करेंगे। शाम 04 बजे कोनी सेंदरी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। उक्त जानकारी शैलेश नितिन्द्र त्रिवेदी अध्यक्ष संचार विभाग छत्तीसगढ़ की ओर से जारी की गई है।

जांच समिति ने बिलासपुर पहुंचकर जांच का कार्य पूरा किया
ब्लॉक अध्यक्ष क्रमांक -1 तैयब हुसैन एवं विधायक शैलेश पाण्डेय के विवाद में गठित जांच कमेटी बिलासपुर पहुंचकर विधायक शैलेश पाण्डेय ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन एवं प्रत्यक्ष दर्षियों से ब्यान लेकर वापस रायपुर लौट गई। कमेटी ने प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी चुन्नी लाल साहू, प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री पीयूश कोशले शामिल थे। जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक, विजय केशरवानी, प्रवक्ता अभयनारायण राय, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डे, सुभाष ठाकुर पूरे समय उपस्थित थे। समिति ने समिति से मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से अटल श्रीवास्तव, राम शरण यादव, राजेष पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, विजय पाण्डेय, महेश दुबे, सीमा पाण्डेय अरविंद शुक्ला सहित प्रमुख थे।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!