VIDEO : छेरछेरा पर्व पर गांव में रही डंडा नाच की धूम


बिलासपुर. छेरछेरा पर रही डंडा नाच की धूम ग्राम लखाली में छेरछेरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से गली मोहल्लों में छेरछेरा कोठी के धान ल हेरते हेरा की गूंज सुनाई देने लगी । ग्राम लखाली में छेरछेरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा। सुबह से गली मोहल्लों में छेरछेरा कोठी के धान ल हेरते हेरा की गूंज सुनाई देने लगी । सभी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें धान और नगदी भेंट किया। साथ ही इस पर्व पर युवाओ द्वारा डंडा नाच की धूम रही। युवाओं ने समूह में घर घर जाकर डंडा नाच का प्रदर्शन किया। नई फसल को लेकर किसानों के बीच मनाए जाने वाले इस त्योहार का विशेष महत्व है। धान का कटोरा कहे जाने वाले प्रदेश के कृषि प्रधान जिले में एक दिन पहले बुधवार से ही घरों घर छेरछेरा कोठी के धान ल हेरते हेरा गूंजायमान रहा। बच्चे त्योहार की खुशियां मनाने घरों में पहुंचे और नई फसल होने की बधाई दी। पारंपरिक त्योहार छेरछेरा का पर्व धान फसल की कटाई व मिंजाई पूरा होने की खुशी में मनाया जाता है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!