कोरोना काल : इंजेक्शन लगाने घर-घर घूम रहे नगर निगम कर्मी

बिलासपुर. प्रदेश में एक बार फिर से करोनो वायरस ने दस्तक दे दी है। एक ओर जहां 45 से 60 वर्षीय लोगों को वैक्सीन के डोज लगाये जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 भी लगाया गया है। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्र्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। जिला अस्पताल और सिटी डिस्पेंसरी में रोजाना 45 से 60 वर्ष की आयुसीमा वाले लोगों को टीका लगाया जा रहा है। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा वार्डवार ऐसे लोगों का चिन्हांकन किया जा रहा है जिनकी आयु 45 से 60 वर्ष की है। आधार कार्ड के माध्यम से पर्ची घर पर निगम कर्मी काट रहे हैं ताकि डोज लगवाने वालों को अस्पताल में परेशानी न हो। वार्ड क्रमांक 35 और 36 में नगर निगम कर्मी लोगों के घर में जाकर तत्काल पर्ची बनाकर दे रहे है। मालूम हो कि सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में वैक्सीन डोज लगाया जा रहा है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। माहामारी के इस दौर में लोग सहमे हुए हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, होली पर्व को शांतप्रिय तरीके से मनाने की अपील की गई है। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराने मुनादी भी कराई जा रही है। शहर में रोजाना सैकड़ों लोग पॉजीटिव पाये जा रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!