Bread and Weight loss : वजन घटाने के लिए नाश्‍ते में बिल्‍कुल न खाएं ये वाली ब्रेड, जानें क्‍या है हेल्‍दी ऑप्‍शन

अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो आपको वाइट ब्रेड से परहेज करना चाहिए और होल वीट या मल्टीग्रेन ब्रेड खाना चाहिए। सफेद ब्रेड में ढेरों कैलोरी होती है, जो आपकी कमर का साइज बढ़ा सकती है। यहां जानें वेट लॉस जर्नी के दौरान किस टाइम के ब्रेड का सेवन करना चाहिए।

आमतौर पर ब्रेकफास्ट में कई हेल्दी रेसिपी बनाई जा सकती है। लेकिन ज्यादातर लोग सुबह अपना समय बचाने के लिए नाश्ते में ब्रेड खाना पसंद करते हैं। लेकिन जब वजन घटाने की बात आती है, तो ब्रेड को अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि ब्रेड कई तरह के होते हैं, जिन्हें वजन घटाने के दौरान भी खाया जा सकता है।व्हाइट ब्रेड, ब्राउन ब्रेड, होल ह्वीट ब्रेड और मल्टीग्रेन बेड सहित कई तरह के ब्रेड खाए जाते हैं। लेकिन वजन घटाने वालों के लिए ये सभी ब्रेड फायदेमंद नहीं हैं। इनसे टोस्ट या सैंडविच बनाना आसान होता है, इसलिए ब्रेड लोगों के जीवन का जरूरी हिस्सा है। होलह्वीट ब्रेड सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं वजन घटाने के दौरान किस ब्रेड को खाना फायदेमंद है।

​वाइट ब्रेड

यह ब्रेड देखने में दूधिया सफेद होता है। इसमें जरूरी पोषक तत्व और फाइबर की कमी होती है। इसे आटा या मैदे से बनाया जाता है। सफेद ब्रेड सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसे खाने से वजन बढ़ता है और यह सेहत को भी प्रभावित करता है।

इसमें प्रोसेस्ड कार्ब्स और फाइबर की भी कमी होती है। नतीजतन, इसे खाने के बाद पेट पूरी तरह से नहीं भरता। वाइट ब्रेड का अधिक सेवन वजन बढ़ाने और मधुमेह, हृदय रोग और अन्य हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स को बढ़ावा देता है। (फोटो साभार: Pixabay)

​मल्टीग्रेन ब्रेड

मल्टीग्रेन किस्म में मुख्य इंग्रीडिएंट के रूप में होल ह्वीट होते हैं। इसमें जई, जौ, अलसी के बीज, सोया, बाजरा और अन्य अनाज की पर्याप्त मात्रा होती है। इनमें फाइबर की मात्रा और पोषक तत्व अधिक होते हैं।

इसलिए वजन कम करने वाले लोगों को मल्टीग्रेन ब्रेड खाना चाहिए। यह ब्रेड अनाज और फाइबर से भरपूर होती हैं। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, पाचन बढ़ता है और शरीर को पोषण मिलता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) ने पाया कि मल्टीग्रेन ब्रेड में विटामिन- B, फोलिक एसिड सहित आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम और फाइबर पाया जाता है।

​ब्राउन ब्रेड

ब्राउन ब्रेड मार्केट में आसानी से उपलब्ध है। यह कुछ और नहीं बल्कि भूरे रंग का सफेद ब्रेड होता है। इसमें होल ह्वीट नहीं होता है। इसलिए जब तक आपको इंग्रीडिएंट लिस्ट में होल ह्वीट लिखा न दिखे तब तक यह ब्रेड न खरीदें।

यह ब्रेड सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए हमेशा होल-ह्वीट ब्रेड ही खरीदें। इसमें जरूरी पोषक तत्व और फाइबर होते हैं और यह काफी हेल्दी होता है।

​क्या वजन घटाने में ब्रेड मदद करेगी?

यदि मल्‍टीग्रेन ब्रेड को मॉडरेशन में खाया जाए तो वजन नहीं बढ़ेगा। हालांकि, एक व्यक्ति जो अपना वजन कम करना चाहता है, उसे निम्नलिखित बातों पर विचार करना चाहिए:
  • शरीर को जरूरत से ज्‍यादा कैलोरी अगर दी जाएगी तो वजन बढ़ेगा।
  • यदि आप सफेद ब्रेड से बनी सैंडविच, जिसमें प्रोसेस्ड मीट, बटर और मेयोनेज का प्रयोग किया गया हो, उसे खाने से शरीर में फैट और कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है।
  • वजन कम करने वाले लोगों के लिए मल्‍टीग्रेन ब्रेड एक सेहतमंद विकल्प हो सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे डाइट में ब्रेड को कैसे शामिल करते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!