गांधी विचार यात्रा में विधायक शैलेष पाण्डेय, महामंत्री अटल श्रीवास्तव सहित शामिल हुये कांग्रेस के पदाधिकारी

बिलासपुर. जिला प्रशासन नगर निगम बिलासपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयेाजित गांधी विचार यात्रा जो कि नेहरू चैक से प्रारंभ हुई देवकीनंदन चैक, राघवेन्द्र भवन चैक, सदर बाजार, गोल बजार, कोतवाली चैक, गांधी चैक होते हुए। महारानी स्कूल पहुंची। रास्ते में स्कूली बच्चों एवं शिक्षा विभाग द्वारा गांधी की झांकी चर्खा कातते हुये गांधीजी आयेाजित थी। जिसका अवलोकन सभी लोगों ने किया। इस यात्रा में प्रदेश कांगेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव शहर विधायक शैलेष पाण्डेय प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय के साथ जिले एवं शहर के वरिष्ठ कांग्रेस जन नगर निगम बिलासपुर के सभी पार्षद ब्लाॅक कांग्रेस शहर कांगे्रस के पदाधिकारी महिला कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुये।

सभी कांग्रेस जन नेहरू चैक से लेकर महरानी स्कूल तक विचार यात्रा में शामिल रहे। गांधी चैक में गांधी जी की प्रतिमा पर कलेक्टर डाॅ. संजय आलंग विधायक शैलेष पाण्डेय प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने गांधी जी को माल्यार्पण किया। समापन स्थल महारानी स्कूल में सभा हुई जिसमें जिला प्रशासन की ओर से स्वागत भाषण जिलाधीश डाॅ. संजय आलंग ने दिया और जन प्रतिनिधियों की ओर से विधायक शैलेष पाण्डेय महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। मंच पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नरेन््रद बोलर जिला पंचायत के सीईओ रितेश अग्रवाल स्थानीय पार्षद उमेश चंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुये विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि गांधी कल भी प्रासंगिक थे आज भी प्रांसगिक है । गांधी के साथ हम सब को चलना होगा। एक साथ दो ताकते काम कर रही है। एक गांधी को मानने वाले और एक गांधी को न मानने वाले। गांधी देवतुल्य थे उनका पूरा जीवन धर्म, कर्म पर आधारित था। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुये कहा कि स्कूल के पाठ्यक्रमों में गांधी को पढाया जाना आवश्यक है। आज की युवा पीढी को निश्चित रूप से गांधी को पढना चाहिए। आज की परिस्थितियों में जब धर्म और जाति को लेकर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। वैसे समय में गांधी की आवश्यकता ज्यादा महसूस होने लगी है। राज्य की सरकार को मै धन्यवाद देता हूं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशासन और शासन स्तर पर एवं पार्टी स्तर पर गांधी विचार यात्रा आयोजित करने हेतु कहा है, और अब जनता के बीच गढबों नवा छत्तीसगढ नारे को, गढबों गांधी के सपनो का छत्तीसगढ के नारे के साथ हम सब जायेगे। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर की धरती सौभाग्यशाली है, जहां गांधी जी आये थे उनकी याद में जहां उन्होने सभा संबोधित किया था वहा उसे जय स्तंभ स्मारक के रूप में रखा गया है जो शनिचरी बाजार के बीच मे हैें। वही गांधी जी की प्रेरणा से बिलासपुर ने अनेको स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी दिये है जिनका गौरवशाली इतिहास है। गांधी हमेशा गांव गरीब महिला अछूतों के उद्दधार की बात करते थे, उन्हें मजबूत बनाने की बात करते थे, आज भी हमें इन वर्गो के लिए काम करने की आवश्यकता है। और गांधी के मार्ग में चलनंे की आवश्यकता है।

जिलाधीश डाॅ. संजय आलंग ने अपने स्वागत भाषण मंे गंाधी के उन प्रसंगों को याद किया जिसमें वे सबको साथ लेकर सबको समान भाव प्रदान करते हुए समाजिक रूप से समरसता का महौल बनाने की बात किया करते थे, उन्होने कहा कि गांधी की देा किताबे हम सब को पढनी चाहिए जिसमें प्रमुख रूप से गांधी की आत्मकथा सत्य का प्रयोग और दूसरा भारत का संविधान। ये दोनो की किताबे हमारे जीवन को परिवर्तित कर देगी और हम स्वयं गांधी के मार्ग पर चल पडेगे।
गांधी विचार यात्रा एवं सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव महेश दुबे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ब्लाॅक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन, अरविन्द शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस जावेद मेमन, महामंत्री धर्मेश शर्मा, सेवा दल के उदय सिंह, सुशीला खजूरिया, सेानी मैडम, मंजू त्रिपाठी, अफरेाज बेगम, पार्षद पंच राम सूर्यवंशी, शैलेन्द्र जायसवाल, राजेश शुक्ला (उप नेता प्रतिपक्ष) शहजादी कुरैशी, रामा बघेल, दीपांशु श्रीवास्तव, अमित दुबे, वीरेन्द्र सारथी, बद्री यादव, सावित्रि सोनी, सीताराम जायसवाल, सुभाष ठाकुर, सब्बू अली, हर्ष परिहार, सोनू ठाकुर, तरूण तिवारी सहित सैकडो कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा स्कूली बच्चे भी शामिल थे। कांग्रेस के ब्लाॅक स्तरीय गांधी विचार यात्रा दिनांक 13 अक्टूबर को अपने-अपने ब्लाॅकों में प्रारंभ रहेगी। शहर और जिले में वरिष्ठ कांग्रेस जन अलग-अलग ब्लाॅकों में जाकर यात्रा में शामिल होगे।