December 15, 2021
पेन्शन अदालत में प्राप्त मामलों का तत्काल निराकरण
बिलासपुर. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार बिलासपुर मण्डल में हर तिमाही पेन्शन अदालत का आयोजन किया जाता है। जिसमें पेन्शन से सम्बन्धित समस्याओ का निराकरण किया जाता है। इसी संदर्भ में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सभाकक्ष में आज प्रातः 11.30 बजे से पेन्शन अदालत का आयोजन किया गया। पेन्शन अदालत में 06 आवेदन प्राप्त हुये थे | प्राप्त सभी 06 आवेदनों पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुन्दर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रदीप मिश्रा, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ए.शोरेन, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी जे एस टाटा, पेंशन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं आवेदकों के मध्य गहन विचार-विमर्श कर रेलवे नियमानुसार सभी मामलों का तत्काल निराकरण किया गया। इस पेन्शन अदालत में कार्मिक एवं लेखा विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।