May 3, 2022
युवा मोर्चा के साहिल भाभा ने शहरवासियों को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दी
बिलासपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के साहिल भाभा ने ईद-उल-फित्र के मौके पर बिलासपुर शहरवासियों को ईद उल फित्र की दिली मुबारकबाद दी और कहा कि ईद-उल-फित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। इस पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।