March 8, 2026
पश्चिम एशिया में युद्ध लंबा चला तो भारत में उर्वरकों की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
कोच्चि (केरल). भारत में इस समय उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन पश्चिम एशिया में संघर्ष लंबा खिंचा तो समस्या पैदा हो सकती हैं। दक्षिण भारतीय राज्यों को उर्वरकों की आपूर्ति करने वाली सबसे बड़ी कंपनी फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी FACT रॉक फॉस्फेट और फॉस्फोरिक एसिड जैसे कच्चे माल के लिए पश्चिम एशिया के कई देशों पर निर्भर है, जिन्हें समुद्री मार्ग से लाया जाता है। विश्लेषकों के अनुसार, लंबे समय तक चलने वाला संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।


