चोरी की बात को लेकर दिनदहाड़े युवक की हत्या

 

बिलासपुर। चोरी की बात चलते रविवार को बदमाश युवकों ने मिलकर दो युवक पर दिनदहाड़े लाठी व फरसा से हमला कर दिया। जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथियों पर भी वार किया है। जिससे एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। इस मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है।

कोटा पुलिस ने बताया कि करगीखुर्द कोरीपारा निवासी हाल मुकाम गनियारी भादम के मोहन पांडे (30) रविवार को अपने साथी गनियारी निवासी शरद कौशिक गांव में घूम रहे थे। दोपहर 2 बजे आरोपी राजा राम साहू (21) ने अपने साथियों के साथ आया और राड, लाठी, फरसा से मोहन पांडे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बीच शरद कौशिक बीच-बचाव किया। तब आरोपियों ने उसके उपर भी जानलेवा हमला किया गया। इस घटना से मोहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल भेज दिया। घायल शरद कौशिक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। चारों तरफ घेराबंदी कर मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!