June 5, 2023
आम आदमी पार्टी के नेता जसबीर सिंह का हुआ सम्मान
बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के पथर खान में आम आदमी पार्टी के नेता जसबीर सिंह आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। गांव गली में जाकर आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। पार्टी के नेता जसबीर सिंह का सतनामी समाज के वरिष्ठ सदस्य रघुनंदन मनहर ने युवा साथियों के साथ साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस सम्मान के दौरान पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।