हसदेव जंगल को काटने विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

बिलासपुर. आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आज बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर 5 बजे से लेकर 7 बजे तक हसदेव जंगल को काटने से रोकने हेतु, वर्तमान की भुपेश बघेल सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ल, अधिवक्ता के नेतृत्व प्रदर्शन किया गया। प्रियंका शुक्ला ने बताया कि भुपेश बघेल व उनकी सरकार अदानी कंपनी के मुनाफे के लिए राज्य व केंद्र सरकारें आदिवासियों के संवैधानिक हकों व पर्यावरण की चिंताओं को ताक पर रखकर हसदेव अरण्य क्षेत्र में खनन की अनुमति दे रही हैं।

कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि हसदेव अरण्य के जल, जंगल,जमीन,पर्यावरण, संस्कृति और रीति रिवाज को बचाने *आम* *आदमी* *पार्टी* ने आज बिलासपुर के देवकी नंदन चौक पर प्रदर्शन किया। प्रियंका शुक्ल ने आगे बोला कि WII की रिपोर्ट में जिसप्रकार की चेतावनी दी जा रही है उसके बावजूद भूपेश सरकार अडानी के चरणों मे नत्मस्तक है, उससे ये साफ जाहिर है कि भूपेश और पूर्व की रमन सरकार में कोई अंतर नही है। ये जुमलेबाजी की सरकार बहुत दिनों तक नही टिकने वाली। प्रदेश की जनता इसको भी उखाड़ फेंकेगी। प्रदेश कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंग ने कहा कि हसदेव अरण्य में माइंस खुलने से हसदेव बांगो डेम के केचमेंट एरिया खत्म हो जाएगा जिससे बांगो डेम में जलभराव कम होगा, साथ ही हाथी कॉरिडोर होने के कारण हाथी – मानव संघर्ष होगा।

GSS के केंद्रीय संयोजक लखन सुबोध जी ने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ जल, जंगल,जमीन की नही बल्कि मानव के जीवन की है। इस लड़ाई में सभी दलों एवम संगठनों को साथ आना चाहिए। कार्यक्रम को जाकिर अली, संतोष बंजारे, राकेश यादव, सोनिया सोनी ने सम्बोधित किया। आज के प्रदर्शन में अरविंद पांडेय,आसना जैसवाल,खगेश चंद्राकर,विवेक यादव, संजय गधेवाल,रवि यादव,नागेश ध्रुव, राजिक अली, आसिफ अली, नूरुल हुदा, गुलाम गौस, राजदीप शर्मा, पुष्पा मनिकपुरी,नेतराम खांडे,दिनेश अनंत,निकिता ठाकुर, शेष साहू,संजय गढेवाल, विनय गढेवाल,हृतिका प्रसाद, खगेश केवट आदि लगभग 50 लोग शामिल थे। हसदेव बचाने के संघर्ष में आम आदमी पार्टी सदैव साथ थी, साथ है, और साथ रहेगी। प्रदर्शन में बार बार बताया गया कि आगामी दिनों के हसदेव चलो का कॉल दिया जाना है, सब मिलकर हसदेव जाएंगे, और वहां के रहवासियों के साथ मिलकर लड़ेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!