October 29, 2022
अभय नारायण राय बने अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडलों में तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कार्यकर्ताओं लम्बे समय से इस लिस्ट का इन्तजार था। अब विधानसभा चुनाव को लेकर सालभर का समय बचा है। जिससे कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है। इसी तारतम्य में अभय नारायण राय को अरपा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य पद पर बिलासपुर जिले से ही महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, और आशा पांडेय को नियुक्त किया गया है।