June 22, 2021
फोरलेन सड़क बनने के बाद भी रतनपुर रोड में हादसा
बिलासपुर. फोरलेन सड़क निर्माण के बाद भी रतनपुर मुख्य मार्ग में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन भारी वाहनों में भिड़ंत होने के कारण के हादसे हो रहे हैं। रात होते ही भारी वाहन के चालक अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं जिसके चलते दुर्घटनाएं हो रही है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए बिलासपुर से सीधे अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बिलासपुर से रतनपुर तक लगभग निर्माण काम पूरा हो चुका है। बीती रात दो भारी वाहनों में टक्कर होने के कारण दोनों गाड़ी बीच सड़क में फंस गई है। जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उक्त हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन भिड़ंत के कारण दोनों वाहन मुख्य मार्ग में रोड़ा बने हुए हैं।