अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का दुखद निधन, फिल्मी जगत शोक की लहर

मुंबई: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यह दुखद समाचार 4 अप्रैल की सुबह सामने आया, जब उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में उनकी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। अपने सशक्त अभिनय और विचारशील निर्देशन की वजह से उन्हें “भारत कुमार” के नाम से पहचाना जाता था। उनकी फिल्मों ने देशभक्ति की भावना को जागृत किया और भारतीय दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी।

“मेरे देश की धरती सोना उगले” और “भारत की बात सुनाता हूँ” जैसे अमर गीतों के माध्यम से वह हर भारतीय के हृदय में बसे हुए थे। उनकी फिल्मों ने न केवल भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि देशप्रेम की भावना को भी प्रबल किया। उनके निधन से फिल्मी जगत और उनके चाहने वालों में गहरा शोक व्याप्त है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!