आखिर सर्वमंगला कालोनी की समस्याओं का हल कब होगा

बिलासपुर. उसलापुर रेलवे स्टेशन के सामने महर्षि स्कूल रोड में स्थित सर्व मंगला बिहार कॉलोनी जिसे , उमा कांत साहू (9827170071), सुभाष अग्रवाल (9827126981) तथा लोकेश नायडू (7697601839) ने मिलकर डेवलप किया है, मे बरसात के दिनों में पानी निकासी न होने के कारण पिछले 04,05 वर्षों से  नाव चलने की खबरे दिखाई और प्रकाशित की जाती रही हैं, समय समय पर निगम प्रशासन द्वार  कॉलोनाइजर को व्यवस्था सुधारने हेतु हिदायत भी दी जाती रही है।चूंकि साईप्रभा अपार्टमेंट भी इसी कॉलोनी मे बना हुआ है, जहां पर छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  भी निजी कार्य से आते रहते हैं ,पिछले  दिनों कॉलोनी की महिलाओं ने उनके साथ मे आए अधिकारियों से भी इस संबंध मै अनुरोध किया था, उन्होंने भी शीघ्र ही व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था,।
विगत मई2022 महीने मे नगर निगम द्वारा मंगला मे तथा जुलाई 2022 मे नर्मदा नगर मे विधायक  शैलेश पाण्डे की उपस्थित में, जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया था, उन मे भी कॉलोनी वासियों ने पानी निकासी एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन पत्र दिया था, इस पर उपस्थित अधिकारियों एवं विधायक जी द्वारा आश्वासन भी दिया गया था।इस साल बरसात में निगम प्रशासन द्वारा अस्थाई रूप से JCB लगवाकर नाली खुदवाने का प्रयास भी किया गया था, परंतु पानी के कारण कार्य बाधित हो रहा था, इस पर कॉलोनाइजर,  तथा निगम प्रशासन ने कालोनी वासियों को बरसात के बाद काम पूरा करने का आश्वासन दिया  था, लेकिन बरसात समाप्त होने के बाद भी किसी तरह का कोई कार्य होता प्रतीत नहीं हो रहा है, इस कारण कालोनी निवासी बहुत चिंतित और आशंकित हैं कि, कहीं पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी सिर्फ आश्वासन पर ही निर्भर न रहना पड़े।कालोनी का प्रस्तावित गार्डन पूरी तरह से कीचड़, काई, झाड़, झंखाड़ से गंदा तालाब दिख रहा है, नाली का गंदा पानी कालोनी के निचले हिस्से में बहता रहता है, इससे साप, बिच्छू, मच्छर आदि जहरीले जीव, जंतुओं का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से निम्नांकित मुख्य समस्यायों के  निराकरण हेतु पुनः विनम्र आग्रह किया है।
1, कॉलोनी से   पानी के निकासी की स्थाई व्यवस्था की जाय ।
2_कॉलोनी का प्रस्तावित गार्डन वर्तमान मे गंदा , कीचड़ से सना हुआ तालाब बन चुका है,इसको साफ करवाकर विकसित किया जाय।
3, वर्तमान में पूरी कॉलोनी के लिए एक ही बोर (नलकूप) है, जिससे पानी के आपूर्ति की समस्या बनी रहती है (जबकि अभी आधे से ज्यादा मकान बनना शेष है) अतएव सर्वमंगला विहार कालोनी को बिलासपुर मे चल रहे अमृत जल मिशन कार्यक्रम  तथा अंडर ग्राउंड सिवरेज प्लान में शामिल किया जाये, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति , एवं जल निकासी  की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।
4, जिन शर्तों के साथ कॉलोनी निर्माण की स्वीकृति दी गई है, उन सभी शर्तों यथा, _ सड़क, बिजली, पानी,स्ट्रीट लाइट, वृक्षारोपण , गार्डन आदि की सुचारू रूप से व्यवस्था करवाई जाय।
5 ,उसलापुर रेलवे स्टेशन से महर्षि स्कूल तक रात को घना अंधकार रहता है अस्तु यहां पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाय।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!