November 20, 2021
कृषि कानून वापसी किसानों को बधाई, ये अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत : महापौर यादव
बिलासपुर. केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला किया। शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान कर दिया। इसपर महापौर रामशरण यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। केंद्र सरकार को तीन काले कानूनों को वापस लेने पर बाध्य करने के लिए देश , प्रदेश के किसानों को बधाई। यह किसानों की ही नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है। किसान बिल की वापसी एक तानाशाह के अंत की शुरुआत है ,जिस तरह बॉर्डर पर किसान संगठन एक वर्ष से आंदोलनरत थे ,हजारो किसानों की शहादत हो गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ,प्रभारी महासचिव पीएल पुनियाजी ,डॉ चन्दन यादव जी , मुख्यमंत्री भपेश बघेल जी ,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किसानों के साथ खड़े थे और उन्हें नैतिक समर्थन दिया उसका परिणाम है कि आज सरकार को बिल वापस लेना पड़ा ।