निजीकरण के विरोध में की अखिल भारतीय बैंक हड़ताल सफल : ललित

बिलासपुर. युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर निजीकरण के विरोध में आज देशभर में 10 लाख बैंक कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर रहे। जिला प्रशासन की कोरोना गाइडलाइंस के अनुरूप आज बिलासपुर में केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, रामा पोर्ट के सामने शरद बघेल, सौरभ त्रिपाठी  व अशोक रॉय,  यूनियन बैंक, लिंक रोड के सामने श्रीमति दीपा टण्डन, प्रकाश पांडेय, दिनेश कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा लिंक रोड के सामने अनुराग बजाज, अंकुर त्रिवेदी, श्री मुन्ना लाल पाल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा के सामने दामोदर हेमर्म, श्रवण मिश्रा, राजेश रावत, बैंक ऑफ इंडिया, दयालबंद के सामने रूपम रॉय, उपेंद्र सहारे, सुदेश बघेल, अमित रंजन के नेतृत्व में जंगी धरना व प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आज की हड़ताल को सफल बनाने में ललित अग्रवाल, डी के हॉटी, एन वी राव, सत्येंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र शुक्ला, श्री सुब्रत गुप्ता, श्री मिंटू कुमार यादव, अशोक ठाकुर, मनोज मिरी, एस के रजक, शैलेन्द्र गोवर्धन सहित बड़ी सँख्या में बैंकर्स सक्रिय रहे। कल सुबह उपरोक्त स्थलों पर पुनः धरना व प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया जायेगा। आज की हड़ताल को ट्रेड यूनियन कौंसिल, भारतिय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संगठन ने भी समर्थन दिया है।
कोरोना की गाइडलाइंस के पालनार्थ मंगलवार को
सुबह 10 बजे यूनियन बैंक, लिंक रोड,
सुबह 10.15  बजे बैंकऑफ बड़ौदा, लिंक रोड,
सुबह 10.30 बजे बैंक ऑफ इंडिया, दयालबंद,
सुबह 10.45 बजे भारतिय स्टेट बैंक, मेन ब्रांच,
सुबह 11 बजे केनरा बैंक, रामा पोर्ट,
सुबह 11.15 बजे ग्रामीण बैंक, मुंगेली नाका चौक
पर यूएफबीयू द्वारा धरना एवं प्रदर्शन कर आम जनता का सहयोग लिया जायेगा ताकि बैंकों को ओने पौने निजीकरण करने के8 साजिशों पर रोक लगाई जाए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!