नकली सोना लेकर ज्वेलर्स दुकान पहुंची अनजान महिला

बिलासपुर। अनजान महिला नकली सोना लेकर ज्वेलर्स दुकान पहुंच गई। उसके बदले असली सोना की मांग कर रही थी। मैनेजर ने सजगता से नकली सोना की पहचान कर ली। इसके बाद महिला वहां से फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जलेश कुमार अहिरे, श्री लीला ज्वेलरी दुकान का मैनेजर हैं। 10 अप्रैल की शाम 6 बजे वे दुकान में थे, उसी समय एक महिला दुकान में आई, जो अपना नाम पूनम वर्मा बताया और अपने पास रखे ज्वेलरी एक जोड़ी का टाप्स, एक नग अंगूठी को दिखाया। यह दोनों समान 18 केरेट सोने का है, जिसे बदलकर इसके बदले दूसरा सोने का समान लेने की बात कही। तब मैनेजर जलेश ने टाप्स व अंगूठी को अपने हाथों में लेकर देखा तो समान बहुत हल्का व नकली लगा। फिर उन्होंने मशीन से चेक कराया। तब दोनों वस्तु नकली सोना होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों समान को दुकान के काउंटर में रखकर इसकी सूचना तत्काल दुकान के मालिक को देकर आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान बातों को सुनकर वह महिला टाप्स व अंगूठी को काउंटर से उठा कर वहां से भाग गई। 11 अप्रैल को दुकान के मालिक के द्वारा चर्चा कर मैनेजर जलेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि उक्त महिला का नाम पूनम वर्मा है, जो नकली सोना को असली सोना बता कर धोखाधड़ी करने की कोशिश की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!