तोरवा छठघाट में लगता है आसामाजिक तत्वों का मजमा
गणेश विसर्जन करने आने वालों को हो रही है परेशानी
बिलासपुर। तोरवा छठघाट में आसाजिक तत्वों काआतंक दिनों दिन बढ़ते ही जा रही है। अभी गणेश विर्सजन करने वालों को इनके कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोज-रोज हो रही चाकूबाजी और गुण्डागर्दी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा नहीं लिया जा रहा है। घाट में दिन भर आसाािजक तत्व के लोग आपस में मारपीट और खुलेआम गाली-गलौच कर रहे हैं। यहां कभी अप्रिय वारदात होने की आशंका बनी हुई है।
तोरवा छठघाट शहर के एकांत इलाके में आता है। यहां नदी किनारे नशाखोरी, लूटपाट और मारपीट करने वाले युवकों का मजमा लगा रहा है। अवसर विशेष घाट में चौक चौबंद व्यवस्था की जाती है। किंतु इस वर्ष गणेश विसर्जन के पूर्व पुलिस विभाग द्वारा घाट में पनप रहे संगीन अपराध पर गौर नहीं किया जा रहा है। कुछ लोग यहां भगवान गणेश का विसर्जन करने पहुंच रहे हैं। इस लिहाज से घाट में पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी बहुत जरूरी है। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि तोरवा छठघाट के आसपास आम लोगों की सुरक्षा के लिए पूर्व में पुलिस चौकी का निर्माण किया गया था। बाद में बदलते हालात के चलते पुलिस चौकी बंद हो गया है। नदी किनारे आस पास के नशेड़ी युवक रोजाना नशाखोरी करने आते हैं ये लोग आपस में ही गंदी गालियां और मारपीट करते हैं। समय रहते ऐसे आसामाजिक लोगों पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है। इधर गणेश चुतर्थी के कारण जन आस्था से जुड़ लोग घाट में विसर्जन करने आ रहे हैं तो उन्हें गंदी-गंदी गालियां सुनने को मिल रही है। आम लोगों में भय पैदा करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं।