आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने वृद्धाश्रम में मनाया नव वर्ष

बिलासपुर. आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने हिन्दू नव वर्ष मसानगंज स्थित कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच तिल लडडू व फल वितरित कर मनाया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका अरुणिमा मिश्रा को कोरोना की जंग जीतकर समाजसेवा के क्षेत्र में वापस लौटने पर जितेंद्र नागदेव ने गुलदस्ता भेंट कर उनके दीर्घजीवन की कामना की। आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं पुरुषों को फल औऱ मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर अरुणिमा मिश्रा, जितेंद्र नागदेव,मीना साहू औऱ सरोजिनी साहू उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!