आरटीआई पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न बिलासपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आरटीआई पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग संबंधी एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों ने भाग लिया। तकनीकी अधिकारियों ने पोर्टल पर
दिल्ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेता अभिजीत दिपके को उनके ठहरने की जगह से हिरासत में ले लिया गया। वे उस समय वहां से निकलकर कनॉट प्लेस में पार्टी के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इससे पहले दिन में, दिल्ली
12 पुल और 6 सड़कों के काम जल्द होंगे शुरू, चयनित एजेंसियों को शीघ्र कार्यादेश जारी करने के निर्देश बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच होगी आसान : मुख्यमंत्री दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मजबूत अधोसंरचना की महत्वपूर्ण भूमिका नई सड़कों
आरसेटी और कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वय से ग्रामीण महिलाओं को मिली तकनीक,आजीविका और उद्यमिता की नई दिशा बिलासपुर. कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में ‘राष्ट्रीय महिला किसान दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गिरीश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट
उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब चार साल पहले हुए इस मामले में अब एक कथित ‘वीआईपी’ की पहचान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अंकिता के माता-पिता
अप्रोच एंटरटेनमेंट और गो स्पिरिचुअल के संस्थापक ने गाजियाबाद के गांव से मुंबई तक के सफर, फिल्म इंडस्ट्री की चुनौतियों, बदलते ओटीटी कंटेंट, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जीवन पर साझा किए अपने अनुभव मुंबई: जाने-माने लेखक, निर्देशक, निर्माता और अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप एवं गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, पब्लिक रिलेशंस, बिजनेस, उद्यमिता और अध्यात्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। बिजनेसमैन और लीडरशिप के क्षेत्र में सक्रिय सनी शाह के साथ उनका यह वीडियो पॉडकास्ट अब यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इस बातचीत में सोनू त्यागी ने अपने करियर, मनोरंजन जगत के अनुभवों, जीवन के मूल्यों और अध्यात्म के प्रति अपने लगाव के बारे में खुलकर बात की। बातचीत के दौरान सोनू त्यागी ने बताया कि उनका बचपन गाजियाबाद के एक गांव में बीता। उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा रहा है। बचपन से ही उन्हें लोगों के व्यवहार, मनोविज्ञान, लेखन और अध्यात्म में रुचि थी। उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की और इसके बाद विज्ञापन प्रबंधन, पत्रकारिता और फिल्म निर्माण की पढ़ाई भी की। उनका मानना है कि जीवन में कितनी भी सफलता मिल जाए, इंसान को सादगी, ईमानदारी और अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। पूरा एपिसोड यहां देखें: https://www.youtube.com/watch?v=UhT6E3jvvzc अपने बिजनेस के सफर के बारे में सोनू त्यागी ने बताया कि उन्होंने विज्ञापन एजेंसियों में कॉपीराइटिंग और क्लाइंट सर्विसिंग का काम करने के बाद महज 24 साल की उम्र में दिल्ली में अप्रोच कम्युनिकेशंस की शुरुआत की थी। मनोविज्ञान की पढ़ाई से उन्हें लोगों की सोच और व्यवहार को समझने में मदद मिली। पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों को देखते हुए उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की। इसके बाद वह मुंबई आए और अपने काम को बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म निर्माण, विज्ञापन और मीडिया तक बढ़ाया। पॉडकास्ट में बॉलीवुड और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सोनू त्यागी ने बताया कि वह शुरू से ही लेखक और निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन बिना बड़े बजट और आर्थिक सहयोग के फिल्म इंडस्ट्री में काम शुरू करना आसान नहीं था। ऐसे में सेलिब्रिटी मैनेजमेंट ने उन्हें मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने का रास्ता दिया। इसके जरिए उन्हें कलाकारों के साथ काम करने, विज्ञापन अभियानों, ब्रांड एंडोर्समेंट, कार्यक्रमों और फिल्मों से जुड़े काम का अनुभव मिला। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में एक सेलिब्रिटी विज्ञापन अभियान उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ और इससे अप्रोच एंटरटेनमेंट को आगे बढ़ाने में मदद मिली। भारतीय सिनेमा में आए बदलावों पर बात करते हुए सोनू त्यागी ने पुरानी बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुरानी फिल्मों की कहानियां, किरदार और भावनाएं आज भी लोगों के दिलों को छूती हैं। वहीं, उन्होंने कुछ ओटीटी वेब सीरीज में अपराध, हिंसा और अश्लील दृश्यों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने पर सवाल उठाए। उनका मानना है कि फिल्मकारों को समाज और इंसानी रिश्तों से जुड़ी अच्छी कहानियों पर भी काम करना चाहिए। उन्होंने अपनी आने वाली व्यंग्यात्मक हिंदी कॉमेडी फिल्म कैंप डिसेंट के बारे में भी बताया, जिसमें वह क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म हास्य और व्यंग्य के जरिए समाज के कई मुद्दों को उठाती है। बातचीत में सोनू त्यागी ने अपनी आध्यात्मिक फिल्म और वेब सीरीज टू ग्रेट मास्टर्स के बारे में भी बताया, जिसके वह क्रिएटर और सह-निर्माता हैं। यह प्रोजेक्ट भारत के दो महान आध्यात्मिक गुरुओं की शिक्षाओं पर आधारित एक पुस्तक से प्रेरित है। इसका उद्देश्य आज की पीढ़ी तक अध्यात्म और जीवन से जुड़ी अच्छी बातें पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि फिल्मों और रचनात्मक अभियानों के जरिए लोगों को ध्यान, अध्यात्म और मानसिक शांति के प्रति जागरूक किया जा सकता है। पॉडकास्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गो स्पिरिचुअल के काम पर केंद्रित रहा। सोनू त्यागी ने वर्ष 2017 में गो स्पिरिचुअल की स्थापना की थी। यह संस्था अध्यात्म, आध्यात्मिक जागरूकता, समाज सेवा, मानसिक स्वास्थ्य, वेलनेस, आयुर्वेद, ऑर्गेनिक जीवनशैली, आध्यात्मिक पर्यटन, मीडिया और कार्यक्रमों के क्षेत्र में काम करती है। गो स्पिरिचुअल की गतिविधियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, स्कूलों में कार्यक्रम, मनोवैज्ञानिकों के साथ बातचीत, शाकाहार को बढ़ावा देना, पशुओं के प्रति दया, जरूरतमंदों को भोजन और कंबल बांटना तथा लोगों को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना शामिल है। सोनू त्यागी ने बच्चों, माता-पिता और बुजुर्गों की मानसिक और भावनात्मक परेशानियों पर भी बात की। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों के अकेलेपन और परिवारों में कमजोर होते रिश्तों पर चिंता जताई। उनका मानना है कि परिवार में प्यार, सम्मान, समझ और एक-दूसरे के लिए समय होना बहुत जरूरी है। उन्होंने गो स्पिरिचुअल न्यूज मैगजीन एवं ऐप के बारे में भी जानकारी दी। इसके जरिए अध्यात्म, मानसिक स्वास्थ्य, योग, ध्यान, आयुर्वेद, वेलनेस, आध्यात्मिक पर्यटन और सकारात्मक जीवन से जुड़ी खबरें और लेख प्रकाशित किए जाते हैं। गो स्पिरिचुअल अपने संदेश को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए वेब टीवी और ओटीटी के क्षेत्र में भी काम कर रहा है।
18 राज्यों, 50 शहरों और 5,000 सैलून मालिकों का संगम, भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स को मिलेगी नई उड़ान भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स को ग्लोबल पहचान दिलाने की तैयारी, जयपुर सम्मेलन में दिखा दम मुंबई /अनिल बेदाग: भारतीय हेयर एंड ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए जयपुर में आयोजित इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कांफ्रेंस एक ऐतिहासिक आयोजन बनकर सामने आया।
रायपुर. छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी के कारण आम जनता को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है। गरीब मरीज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार के
बिजली उपभोक्ताओ का बढ़े बिजली बिल के अलावा कोयले का अतिरिक्त प्रभार वसूला जा रहा रायपुर. सरकार बिजली बिल के साथ कोयले की कीमत का अतिरिक्त प्रभार जोड़कर उपभोक्ताओं से लूट रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अक्टूबर महिने में प्रति उपभोक्ता से 300 रू. से लेकर 1000
बिलासपुर .पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त लेयर-1 म्यूल खातो की जांच कर कार्यवाही करने संबंधी निर्देश प्राप्त होने तथा वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा स्थानीय स्तर पर सभी प्रकार के म्यूल खातो की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने के निदेश पर भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल के माध्यम से एक्सिस बैंक के संदिग्ध बैंक खाता 924020055482571
बिलासपुर . परम पूज्य संत श्री श्री रीतेशश्वर जी महाराज का बिलासपुर प्रवास( राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया आत्मीय अभिनंदन) राष्ट्रीय संत परम पूज्य. श्री श्री रितेश्वर जी महाराज का बिलासपुर प्रवास हुआ, इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों सहित अपने गुरुदेव
क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्वीकृत की राशि उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी बिलासपुर. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के लछनपुर में मल्टी-परपस इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 82
लोक पंरपरा को जीवित रखने पंथी नृत्य-राउत नाच और जसगीत के साथ निकाली गई शोभायात्रा महिलाओं की अगुवाई में झूम उठे जूना बिलासपुर के श्रद्धालु बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। समाज के सभी तबके के लोगों को जोडक़र निरंतर आगे की ओर बढ़ रही सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति का शानदार 50वां वर्ष इस बार धूमधाम से मनाया
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश की जनता उनकी कथित योजना को समझती है, जिसमें घुसपैठियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने की कोशिश की जा रही है। शाह ने दावा किया कि विपक्ष को 2029 के लोकसभा
मधुश्री की आवाज़ में गूंजेगी 52 घंटे की ‘श्री रामचरितमानस’ मधुश्री और रॉबी बादल का अनूठा संगीतमय संकल्प मुंबई /अनिल बेदाग : गोस्वामी तुलसीदास की कालजयी रचना श्री रामचरितमानस को 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति में ढालने का अनूठा प्रयास अब दर्शकों के सामने आने जा रहा है। प्रख्यात बॉलीवुड गायिका मधुश्री की आवाज़ और
आरबीआई से इस पुरे प्रकरण की शिकायत की जाएगी – कांग्रेस दीपावली त्यौहार पूर्व 700 कर्मचारियों को वेतन वृद्धि दिया जाये – तिवारी रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के विभाग रायपुर जिला सहकारी बैंक सीईओ अपेक्षा व्यास, अध्यक्ष निरंजन सिन्हा पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि,
सावधान! आपकी एक क्लिक और एक कॉल कैसे बन सकती है ठगी का जाल, बताती हैं ये फिल्में स्कैम, साइबर ठगी और डीपफेक का डर, इन भारतीय सीरीज़ में छिपे हैं डिजिटल दुनिया के काले सच जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा डिजिटल ठगी
बिलासपुर. विगत से 4 अक्टूबर 2026 तक कवि संगम का11वां राष्ट्रीय अधिवेशन माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी विवि संस्थान के मुख्यालय मानसरोवर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक संतश्री जगदीश मित्तल परमार्थी जी के असमय देहावसान पर संपूर्ण परिवार द्वारा श्रद्धांजलि एवं काव्यांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर कविता
डोनल बिष्ट ने बढ़ाया क्रिकेट का रोमांच, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां चार टीमें, खिलाड़ियों की मेगा नीलामी और सितारों का जलवा, 18 अक्टूबर से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम मुंबई /अनिल बेदाग: क्रिकेट का जुनून, सितारों का ग्लैमर और संगीत की सुरीली धुनें… इन तीनों का शानदार संगम देखने को मिला
मस्तूरी। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर से हजारों मातृशक्तियों के द्वारा चुनरी अर्पित करने के लिए भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। चुनरी यात्रा के माध्यम से मातृशक्ति ने धार्मिक आस्था, एकता