March 23, 2021
सावधान : बिलासपुर में कोरोना की बढ़ी रफ्तार एक ही दिन में 84 पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप
बिलासपुर. जिले में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ चुकी है शहरी क्षेत्र में अचानक एक साथ 75 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है।बढ़ते संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है।
जिले में आज 84 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं, जिसमे बिलासपुर शहरी क्षेत्र से 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।वही तखतपुर से 5 लोग कोरोना की चपेट में आये है।कोटा ब्लॉक से 3 पॉजिटिव मिले है,बिल्हा ब्लॉक से 1 कोरोना संक्रमित मिले है।जिले में आज 41 पुरुषों व 43 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।