भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज

 

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि भाई दूज मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक कर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई बहनों को उपहार और आशीर्वाद देते हैं। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे, जहां उनका आदर-सत्कार हुआ था। इसी से इस पर्व की परंपरा की शुरुआत हुई।

कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर 2025 को रात 8:16 बजे प्रारंभ हो चुकी है, जो 23 अक्टूबर को रात 10:47 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर भाई दूज 23 अक्टूबर (गुरुवार) को है। इस बार भाई दूज पर तीन शुभ योग बन रहे हैं — आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग।

Tags:,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!