भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार के खिलाफ आज करेगी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

File Photo

बिलासपुर. जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर जिले में रसायनिक खाद, अघोषित बिजली कटौती व वर्मीकम्पोस्ट खाद की बाध्यता को खत्म करने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाना है। जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि, राज्य सरकार द्वारा किसानों को पर्याप्त मात्रा में रसायनिक खाद की आपूर्ति न किए जाने, अघोषित बिजली कटौती के साथ ही वर्मीकम्पोस्ट खाद की अनिवार्यता को खत्म करने को लेकर 26 जुलाई सोमवार को प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ-ही धरना समाप्ति के पश्चात् महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में नेहरू चौक, बिल्हा में कृषि उपज मंडी रोड, बेलतरा में रानीगांव चौक, बेलतरा, तखतपुर कोटा में पड़ावपारा दुर्गा पंडाल कोटा, मस्तुरी में जोंधरा चौक में 1 बजे से 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक एवं मोहित जायसवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा कश्यप, मोर्चा के महामंत्री प्रदीप शुक्ला एवं मनीष कौशिक ने सभी किसान भाईयों के साथ-साथ भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकोष्टो के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को धरने में उपस्थित होने का आव्हान किया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिव कोरी, प्रशांत कश्यप, दीपक साहू, बसंत पटेल, अशोक दुबे, अजीत सिंह ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!