May 12, 2023
भूपेश सरकार ने बनाया भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान : प्रशांत त्रिपाठी
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने नेहरू चौक बिलासपुर मे छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला के विरोध में जोगी मोर्चा शहर अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का पुतला दहन किया। जोगी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला करके भूपेश सरकार ने बनाया भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान बनाया है। छत्तीसगढ़ की लाखों माता बहनों
के साथ भूपेश सरकार ने धोखा दिया है। जोगी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री से इस्तीफे की मांग की। पुतला दहन में विशंभर गुलहरे, शक्ति बघेल, दिलदार् सिंह, बी पी जायसवाल, विश्राम सूर्यवंशी, वहाब अली एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।