January 10, 2023
कलेक्टर कार्यालय के सामने से बाइक चोरी
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. कलेक्टर कार्यालय के सामने से एक बाइक चोरी हो गई। ग्रामीण युवक जब कलेक्टर कार्यालय किसी काम से गया हुआ था जब वह वापस लौटा उसकी बाइक वहां नहीं थी। बिल्हा निवासी परमानंद पिता देवचरण निषाद आज दोपहर कलेक्टर के जनदर्शन में राशन कार्ड की समस्या को लेकर आया हुआ था। जनदर्शन में जाने से पूर्व वह मुख्यमार्ग में अपनी दुपहिया एचएफ डीलक्स सीजी 10 ए.एस. 4111 को खड़ा किया था। जब वह लौटा तो उसकी गाड़ी उसे नहीं मिली। प्रार्थी ने सिविल लाइन थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।