May 20, 2022
तामिलनाडु यादव महासभा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में होंगे अतिथि बिलासपुर महापौर रामशरण यादव
बिलासपुर. चेन्नई में 21 को सुबह 9.30 बजे तामिलनाडु यादव महासभा द्वारा पूरे देश के यादव महापौरों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें भाग लेने हेतु बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। महापौर रामशरण यादव आज नियमित विमान से रायपुर से चेन्नई के लिए रवाना हुए, उनके साथ जयपाल मुदलियार भी गये हैं। इस समारोह में श्रीमती सुलोचना दास यादव-महापौर भुवनेश्वर उड़ीसा, डॉ.एस.श्रीरिसा यादव- महापौर तिरूपति आंध्रप्रदेश, श्री भूपेन्द्र सिंह यादव- उप महापौर नगर परिषद बाड़रवाडा मध्यप्रदेश, एम.नागेश कुमार- उप महापौर चेन्नई, श्रीमती जी.दिव्या उप महापौर त्रिची निगम सहित अन्य महापौर भी शामिल होंगे। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी।