सोने के जेवर ठगने वाले शातिर अन्तर्राज्यीय गिरोह को बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा

 

 

 

बिलासपुर. मामले का विवरण इस प्रकार हेै कि दिनाॅक 18.04.2025 शाम प्रार्थीया हेमतला भोसले उम्र करीब 70 साल को अज्ञात ठग पहने जेवर की शुद्वीकरण करने के नाम पर उतरवाकर अपने पास रख लिये प्रार्थीया को कागज का बंडल कपडे में बांधकर देकर रवाना कर दिये कुछ समय बाद प्रार्थीया को ठगी का अहसास होने पर घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज की गई।
घटना की सूचना पर  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने हेतु निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध मंे महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

आरोपीयो की पतासाजी हेतु रवाना की गई ,जो आरोपियों का पीछा करते हुये टेक्निकल इन्पुट के आधार पर दिल्ली रवाना हुये थे, दिल्ली पहुचने के बाद पता चला की संदेहीगण उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गये, तब टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर संदेहियों को टेक्निकल इन्पुट के आधार पर पकडकर उनसे पुछताछ किये, उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर संपत्ति बारमादगी हेतू उन्हे साथ लेकर वापस दिल्ली आये। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई मशरूका 02 नग सोने की चुडी, 02 नग सोने का चैन नगदी रकम बरामद किया गया है सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर के गोल-बाजार में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है, आरोपियों से विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:
01. मनोज सोलंकी पिता प्रताप ंिसह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
02. शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
03. विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विषणु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।
04. सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!