तखतपुर में भी फैला बर्ड फ्लू, मुर्गियों में प्रतिबंध के बावजूद सप्लाई जारी
बिलासपुर। बर्ड फ्लू संक्रमण का असर शहर से अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। रविवार को तखतपुर क्षेत्र में भी मुर्गियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। मुर्गी फार्म संचालक द्वारा लापरवाही पूर्वक मृत मुर्गियों को एक बोरी में भरकर खुले जगह में फेंक दिया गया है। जिसे कुत्ते नोच-नोच कर खाते नजर आए। मृत मुर्गियां इधर-उधर फैल रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से मृत मुर्गियों को फेंकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद भी जूओं की सप्लाई जारी है। रविवार को दिल्ली से भारी मात्रा में चूजो की खेप बिलासपुर स्टेशन पहुंचा। स्टेशन परिसर में सभी चूजों को एकत्रित रखा गया है। वहां से चूजें कहां सप्लाई होगा। इसके बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने मुर्गियों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी चूजों की खुलेआम सप्लाई होना चिंता का विषय बन गया है।


