भाजपा महिला मोर्चा ने भूपेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के सामने भूपेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया । भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने 24 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों एवं मंडल स्तर पर  धरना प्रदर्शन करने का निर्देश जारी किया था । इसी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन के तहत चांपा मे भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चले इस धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बिगड़ती स्वास्थ्य सेवा को सुधारने तथा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाना था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!