September 16, 2025
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी के बयान को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी द्वारा राहुल गांधी की ‘‘सकारात्मक सोच” की प्रशंसा करने के बाद मंगलवार को विपक्षी नेता पर निशाना साधा और कहा कि वह पाकिस्तान के ‘‘प्रिय” रहे हैं और पड़ोसी देश के लोग उन्हें अपना नेता चुन सकते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के साथ अफरीदी की एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को कांग्रेस से सवाल पूछने में शर्म आनी चाहिए, जबकि वह खुद उनसे संबंध रखे हुए है। अफरीदी ने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल पर चर्चा के दौरान भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की और गांधी की प्रशंसा की।