छत्तीसगढ़ प्रदेश में धर्मांतरण एवं रासुका लगाये जाने के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन

बिलासपुर. भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में धर्मांतरण एवं रासुका लगाये जाने के विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की कार्य योजना- सभी जिला मुख्यालय में 16 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा जिला मुख्यालय बिलासपुर में नेहरू चौक पर दिनांक 16 जनवरी 2023 सोमवार को दोपहर 2 बजे धरना प्रदर्शन किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने सांसद, पूर्व सांसद,  विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा प्रभारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा जिला कार्यसमिति, मोर्चा/प्रकोष्ठ/प्रकल्प के प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ/प्रकल्प के जिला संयोजक/सहसंयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका पार्षद, नगर पंचायत पार्षद जिला पंचायत/जनपद सदस्य सहित भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि दिनांक 16 जनवरी 2023 सोमवार को नेहरू चौक बिलासपुर में दोपहर 2 बजे आयोजित धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहकर धर्मांतरण एवं रासुका के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!