January 13, 2026
उत्तर भारत में हड्डियां जमा देने वाली ठंड
चंडीगढ़,उत्तर भारत में सोमवार को शीत लहर ने अपना सबसे सख्त रूप दिखाया। चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह के समय जनजीवन ठिठुरता नजर आया। ठंडी हवाओं के साथ कई इलाकों में घना से बेहद घना कोहरा छाया रहा।
चंडीगढ़ में इस सर्दी की अब तक की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। शहर के कई मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो 2023 के बाद जनवरी का सबसे कम स्तर है। यह तापमान रविवार रात रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शनिवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा था।


