ब्राह्मण को शास्त्रों का ज्ञान होना चाहिए, शास्त्रों की शिक्षा बढ़ानी होगी : बाजपेयी

बिलासपुर. ब्राह्मण को शास्त्रो का ज्ञान होना चाहिए शास्त्रो की शिक्षा बढानी होगी ज्ञान ही ब्राम्हणों का पथ प्रदर्शक है और सम्मान दिलाता है शास्त्र ही हमारा शस्त्र है। उपरोक्त बाते पँ.अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकरनाथ बाजपेयी ने समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा लोखँडी मे अँचल के प्रथम श्री भगवान परशुरामजी के भव्य मँदिर के स्थापना समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसँदी से कहीं। प्रदेश सँगठन सचिव सुदेश दुबे साथी ने बताया कि बिलासपुर विधायक शैलेश पान्डेय ने समाजिक एकता बर बल देते हुए आधुनिकता के साथ परँपराओ का निर्वाह करने कहा उन्होंने सदैव साथ होने और सहयोग देने कहा।


बिलासपुर साँसद अरूण साव ने ब्राह्मण समाज को समाज सेवा एवँ शिक्षा क्षेत्र मे अग्रणी बताते हुए समाजिक सामँजस्य बनाते हुए सभी समाज को दिशा दिखाने का काम भी करतै है अँचल के प्रथम भगवान श्री परशुरामजी के भव्य मँदिर एवँ विशाल समाजिक भवन बनाने हेतु मँच के प्रयासों की प्रसँशा करते हुए कहा कि यह समाजिक भवन आने वाले पीढी के लिए भी गौरव की बात होगी साँसद के रूप मे सहयोग की घोषणा की उन्होंने सदैव साथ देने की बात कही। रायपुर से पधारे छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने युवाओं को आगे आने और उनकी शिक्षा पर जोर दिया समाज को युवा वर्ग पर विशेष ध्यान देने एवँ आगे आने कहा एवँ मँच द्वारा निर्मित समाजिक भवन एवँ श्री परशुरामजी के भव्य मँदिर के निर्माण हेतु बधाइयां दी एवँ अपने सहयोग की बात कही। कार्यक्रम के प्रारँभ मे अतिथियों ने भगवान श्री परशुरामजी की भव्य मूर्ति की महाआरती एवँ वाद्ययँत्रो के साथ पूजन किया। मँच के प्रदेशाध्यक्ष पँ. बी.के.पान्डेय ने अध्यक्षीय उद्बोधन मे भवन की प्रगति के बारे मै विस्तार से बताया।


इस अवसर पर अतिथियों ने आशीर्वाद भवन के मुख्य द्वार हेतु भूमि पूजन किया। समस्त अतिथियों का सम्मान शाँल ,श्रीफल एवँ स्मृति चिन्ह देकर प्रदेशाध्यक्ष बी.के.पान्डेय ने किया । आशीर्वाद भवन निर्माण एवँ मँदिर निर्माण मे विशेष सहयोग हेतु आर्किटेक्ट आलोक त्रिवेदी का सम्मान किय गया। कार्यक्रम सफल सँचालन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमित तिवारी एवँ आभार प्रदर्शन प्रदेश सँगठन सचिव सुदेश दुबे साथी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रमुख रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल तिवारी,आदित्य त्रिपाठी,करूणाशँकर अवस्थी,सँजय तिवारी, कमल काँत तिवारी शास्वत तिवारी,मनीष तिवारी,सँकल्प तिवारी, गौरव शुक्ल, अँकुश चौधरी, सुनील बाजपेयी, विशाल बाजपेयी, प्राँजल तिवारी,आदित्य अवस्थी , अविनाश अवस्थी, सँदीप शुक्ल, दिनेश तिवारी, सिद्धांत दुबे ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!