मंत्री मंडल का होगा विस्तार, अमर समर्थकों में उत्साह का माहौल

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। छत्तीसगढ़ राज्य मंत्री मंडल का विस्तार जल्द होने वाला है। इस बार के मंत्री मंडल में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को शामिल किए जाने की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। इसे लेकर अमर अग्रवाल के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। भाजपा के कद्दावर नेताओं में अमर अग्रवाल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती दिलाने में अमर अग्रवाल की अहम भूमिका है। नगरीय निकाय चुनाव में भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई। भाजपा नेताओं द्वारा बताया जा रहा है कि मंत्री मंडल का विस्तार आगामी 24 फरवरी को किया जाना है। इस बार अमर अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी के साथ मंत्री मंडल शामिल किया जा सकता है। बहरहाल निकाय चुनाव में अमर अग्रवाल के कुशल नेतृत्व की पूरे राज्य में चर्चा हो रही है। बिलासपुर जिले के इतिहास में लंबे समय तक राज्य के मंत्री मंडल में अमर अग्रवाल कार्यभार संभाल चुके हैं। जिले के अलावा पूरे राज्य में अमर अग्रवाल के समर्थकों में खासा उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!