‘केनरा रोबेको बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड’ लॉन्च

मुंबई /अनिल बेदाग : भारत की दूसरी सबसे पुरानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए एक नया सेक्टोरल अवसर पेश किया है—‘केनरा रोबेको बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड’। यह ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में केंद्रित निवेश के जरिए दीर्घकालिक धन सृजन का लक्ष्य रखती है। 27 फरवरी 2026 से खुलने वाला यह नया फंड ऑफर 13 मार्च 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। फंड का बेंचमार्क निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स होगा और न्यूनतम निवेश राशि 5,000 रुपये तय की गई है।
केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश नरूला ने कहा, “बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं भारत की अर्थव्यवस्था के इंजन हैं। इस नए फंड ऑफर के साथ हम निवेशकों को इस गति में सीधे भागीदार बनने का अवसर दे रहे हैं।” वहीं, मुख्य निवेश अधिकारी (इक्विटी) श्रीदत्ता भांडवलदर ने कहा, “इस फंड का उद्देश्य विकास और वैल्यू/प्रॉफिट पूल माइग्रेशन के बीच संतुलित पोर्टफोलियो बनाना है, ताकि स्थिर चक्रवृद्धि रिटर्न के अवसरों का लाभ उठाया जा सके।”
यह स्कीम अपनी कम से कम 80% परिसंपत्तियां बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनियों के इक्विटी व संबंधित साधनों में निवेश करेगी। हालांकि, निवेशकों को सेक्टोरल एकाग्रता जोखिम और इक्विटी बाजार की अस्थिरता को ध्यान में रखकर ही निवेश निर्णय लेना चाहिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!