कपड़ा शोरूम में घुसी कार, बाजार में मचा हड़कंप

बिलासपुर . कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के व्यस्त तेलीपारा स्थित नरेश बाजार व्यावसायिक परिसर में शनिवार को एक लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार अचानक बैक करते हुए कपड़ा शोरूम के अंदर जा घुसी, जिससे वर्षा फैशन शोरुम संचालक के पति विजय सबनानी गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जहां पूरा हादसा साफ साफ देखा जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद शिव शक्ति इलेक्ट्रिक के संचालक ने तत्काल घायल को अपनी गाड़ी के मदद से एलिट हॉस्पिटल भी पहुंचाया, बताया जा रहा है कि इलाज के लिए पैसों को लेनदेन के कारण विवाद के चलते दोपहर का मामला रात को सिटी कोतवाली थाना पहुंचा । शिकायत के आधार पर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!