अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, चालक गंभीर

 

आरोपी वाहन चालक फरार , जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। अज्ञात भारी वाहन ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया है। राहगिरों ने घायल कार चालक को बाहर निकालकर अस्पातल पहुंचाया। इस ममाले में पुलिस जांच शुरू कर दी है।

मस्तूरी पुलिस ने बताया कि मल्हार निवासी लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी अपनी कार क्रमांक सीजी 10 एएस 1640 में किसी काम से मस्तूरी गया था। रात 10.30 बजे के आसपास वापस अपने घर मल्हार लौट रहा था। तभी वेद परसदा और टिकारी के बीच मल्हार की ओर से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी को गंभीर चोटें आई है। उसका पैर गाड़ी में फंस गया। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल मस्तूरी थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!